बिहार चुनाव से पहले RJD का सख्त कदम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरम हो चुका है। छठ पूजा के बाद राज्य में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मैदान में सक्रियता बढ़ा दी है। महागठबंधन ने पटना में अपना घोषणापत्र जारी करने की तैयारी की है, जिसमें रोजगार, महंगाई, शिक्षा और किसानों की भलाई जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।
RJD ने 27 नेताओं को किया निष्कासित
बिहार चुनाव से पहले RJD ने सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए दो विधायकों समेत 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बताया कि इन नेताओं पर विरोधी उम्मीदवारों का समर्थन करने और पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने का आरोप है।
निष्कासित नेताओं की सूची
निष्कासित विधायकों में छोटे लाल राय और मोहम्मद कमरान शामिल हैं। इनके अलावा चार पूर्व विधायक और एक एमएलसी को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
चुनाव की तारीखें
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
राजनीतिक जानकारों की राय
जानकारों का मानना है कि छठ के बाद का यह चरण निर्णायक होगा। जनता अब वादों से ऊपर उठकर भरोसे की राजनीति तलाश रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा गठबंधन जनता का विश्वास जीतने में सफल होता है।
Lokendra Mishra