बीएल संतोष करेंगे बीजेपी नेताओं और संघ को संतुष्ट"(सवाल दर सवाल) ~ राकेश अग्निहोत्री

· 1 min read
बीएल संतोष करेंगे  बीजेपी नेताओं  और संघ  को संतुष्ट"(सवाल दर सवाल) ~ राकेश अग्निहोत्री

"बीएल संतोष करेंगे बीजेपी नेताओं और संघ को संतुष्ट"(सवाल दर सवाल)राकेश अग्निहोत्री राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का भोपाल पहुंचकर संघ नेतृत्व और बीजेपी के नीति निर्धारकों से चिंतन मंथन से उम्मीद बढ़ गई हैं कि रुके हुए फैसले अब जल्द सामने आएंगे..मध्य प्रदेश में डॉ मोहन सरकार के साथ छत्तीसगढ़ की विष्णु देव और राजस्थान में भजनलाल सरकार अस्तित्व में आई जहां मंत्रिमंडल विस्तार के साथ राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो चुका है.. छत्तीसगढ़ में तो भाजपा संगठन की प्रदेश कार्यसमिति भी गठित हो चुकी है,..ऐसे में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जो राष्ट्रीय स्तर पर संघ और भाजपा में समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं, उनकी भोपाल में मौजूदगी और रात्रि विश्राम संदेश साफ है सत्ता और संगठन ही नहीं बल्कि संघ की सरकार से अपेक्षाओं को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सजग और सतर्क हैं.. संघ का प्रदेश नेतृत्व जिसमें क्षेत्र प्रचारक के अलावा मध्य भारत, मालवा, महाकौशल अलग-अलग प्रांत के प्रचारक भी भोपाल में बैठक कर रहे.. चर्चा पूर्व क्षेत्र प्रचारक के भी भोपाल में विशेष मौजूदगी की भी रही, .. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष ने भोपाल पहुंचकर अपने सहयोगी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल की गैर मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह की मौजूदगी में लंबी चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए नए सिरे से चिंतन मंथन किया.. विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले से मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे शिवप्रकाश लगातार डेढ़ साल पूरा कर रही मोहन सरकार के समय मध्य प्रदेश में सक्रिय रहे, मोहन सरकार के गठन और विष्णु दत्त के उत्तराधिकारी के तौर पर हेमंत खंडेलवाल के निर्वाचन में बड़ी भूमिका निभा चुके है.. शिवराज और विष्णु दत्त की भाजपा की अहम कड़ी रह चुके हितानंद शर्मा अब मोहन और हेमंत के साथ भाजपा का नया रोड मैप तैयार करने में जुटे हैं.. मोहन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार और हेमंत की नई टीम को लेकर नेतृत्व तभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है.. इस बीच राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर समय-समय पर नेतृत्व इशारा करता रहा है.. मुख्यमंत्री की शपथ के साथ ही डॉक्टर मोहन यादव को विरासत में मंत्रिमंडल सौंप दिया गया था.. उस वक्त राष्ट्रीय नेतृत्व का हस्तक्षेप और मार्गदर्शन बदलाव की प्रक्रिया में जरूरी साबित हुआ.. अब मुख्यमंत्री को मनपसंद प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है.. लेकिन रुके हुए फैसला अभी तक सामने नहींआए.. भाजपा संगठन में जिला कमेटी के गठन के बाद टीम हेमंत की कार्यकारिणी सामने आएगी.. लेकिन मोहन सरकार में कई मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर मुख्यमंत्री ही नहीं संगठन और परदे के पीछे मध्य प्रदेश का संघ भी चिंतित है.. कई मंत्रियों के विवाद तो प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास पहले ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष के पास पहुंच चुके हैं.. निगम मंडल और दूसरी राजनीतिक नियुक्तियां की सूची को लेकर कई दौर की लंबी माथापच्ची के बाद मामला दिल्ली दरबार तक जा चुका है..सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं लेकिन संघ की पसंद और उसके सुझाव को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है.. संघ में राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के कई पूर्व पदाधिकारी आज भी सक्रिय है.. देखना दिलचस्प होगा संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर निभाने वाले मध्य प्रदेश में समन्वय बनाकर कैसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को संतोष का संदेश देते हैं.. चुनाव में टिकट नहीं मिलने वाले या जिनका टिकट काट दिया गया और जो मंत्री नहीं बन पाए, या जिन्होंने संगठन के साथ जोड़कर चुनाव जितवाने में बड़ी भूमिका निभाई उन्हें अब पद प्रतिष्ठा की दरकार है.. नेतृत्व में बदलाव के बीच पीढ़ी परिवर्तन के इस दौर में कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं को संतुष्ट करना भाजपा के लिए फिलहाल चुनौती भले ही नहीं लेकिन समस्या जरूर बनी हुई है..राजधानी भोपाल में बीएल संतोष की आमद के साथ संगठन..और संघ के कुछ चुनिंदा जिम्मेदारों से दरबार उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिनभर प्रदेश के दौरे पर रहे..और देर रात लौटे..हालांकि ये तय है कि मुख्यमंत्री के बीएल संतोष से मुलाकात होना है..भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का मप्र दौरा उस वक्त है जब संघ का सबसे मजबूत अनुषांगिक संगठनों में एक किसान संघ की कुछ नाराजगियां भी मप्र को लेकर सामने हैं...भूमि अधिग्रहण और उज्जैन सिंहस्थ मामले में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने इस मसले पर प्रेजेंटेशन भी काफी चर्चाओं में रहा..अब संतोष मप्र में हैं तो चर्चा भी इस मामले में लाजमी है..क्योंकि उनकी संघ के के जिम्मेदारों से भी मुलाकात जो है.

बीएल संतोष का शीर्ष नेताओं के साथ मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिनी प्रवास पर रविवार को भोपाल पहुंचे..एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने किया..सहित मप्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया..एयरपोर्ट से बीएल संतोष सीधे हितानंद शर्मा के आवास पहुंचे..यहां करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा प्रदेश के शीर्ष नेताओं से उनकी चर्चा हुई..इस चर्चा ने प्रदेश का सियासी पारा जरूर चढ़ा दिया..इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल,संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहे..सोमवार को भी बीएल संतोष की सीएम डॉ मोहन यादव सहित बीजेपी और संघ के नेताओं के साथ बैठक हो सकती है..
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से कई अहम मुदृदों पर चर्चा की..इनमें प्रदेश अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल की नई टीम,निगम-मंडलों में होने वाली नियुक्तियों में हो रही देरी..जनप्रतिनिधियों और अफसरों में हो रहे टकराव और मनमुटाव को लेकर बातचीत की..इसके साथ ही संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक लिया...बीएल संतोष सोमवार को भी भोपाल में रहेंगे..जानकारी के मुताबिक वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे...तो उनके एक आवश्यक बैठक में शामिल होने की भी खबरें हैं...क्योंकि संतोष का संघ कार्यालय समिधा और प्रदेश भाजपा मुख्यालय जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है..यहां वो नेताओं से वन टू वन भी कर सकते हैं..इधर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की बैठक के बाद..देर शाम से संगठनात्मक नियुक्तियों की सूचियां भी जारी होने से सियासी हलचल बढ़ गई है...