ग्वालियर चंबल की राजनीति के दो दिग्गज जो पहले से ही साथ साथ.. दोनों क्षत्रिय नेता एक की भिंड से चंबल की राजनीति में अलग पहचान तो दूसरे की दूरदर्शिता इस परफेक्ट पॉलिटिशियन का ग्वालियर चंबल और मध्य प्रदेश से बाहर दिल्ली तक रुतबा और दबदबा.. भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से विधायक नरेंद्र का विवाद ने जब जन प्रतिनिधि और अफसर शाही को आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया.. दोनों के समर्थक मोर्चाबंदी तेज कर रहे.. विधायक संगठन और विधायक की जमावट और गेम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के पाले तक पहुंच गई.. तब देखना दिलचस्प होगा खाद और रेत के विवाद से जोर पकड़ चुके सियासी संग्राम में कौन किस पर भारी साबित होता है.. चीफ सेक्रेटरी के तौर पर अनुराग जैन एक नई पारी शुरू कर चुके हैं.. उधर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष भोपाल पहुंच रहे.. कांग्रेस बयान बाजी कर कर मुद्दे को भूल रही है.. तो भाजपा संगठन पहले ही विधायक नरेंद्र को फटकार लगा चुका है.. वह बात और है कि ग्वालियर चंबल की राजनीति में भाजपा के अंदर भी खेमेबाजी जग जाहिर है..
बोलती तस्वीर..' दो नरेंदर एक साथ किसको करेंगे सरेंडर'