छत्तीसगढ़ UCC लागू होने वाला पांचवां राज्य बनेगा, शीतकालीन सत्र में विधेयक पास

· 1 min read
छत्तीसगढ़ UCC लागू होने वाला पांचवां राज्य बनेगा, शीतकालीन सत्र में विधेयक पास

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की प्रक्रिया तेज

शीतकालीन सत्र में विधेयक पारित कराने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में UCC विधेयक को विधानसभा से पारित कराएगी। राज्य कैबिनेट पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है।

समिति की पहली बैठक संपन्न

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। इसके साथ ही UCC का प्रारूप तैयार करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UCC लागू करने वाला पांचवां राज्य

उत्तराखंड, गुजरात, असम और मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ UCC लागू करने की तैयारी में है। विधेयक पारित होकर कानून लागू होने पर यह देश का पांचवां राज्य बन जाएगा।

समिति लेगी सुझाव

समिति राज्य के सामाजिक और अन्य पहलुओं का अध्ययन करेगी। अलग-अलग वर्गों और हितधारकों से सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

Janmejay Chaturvedi