कॉकरोच पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता करने से किया इनकार

· 1 min read
कॉकरोच पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता करने से किया इनकार

कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच बैठक बेनतीजा

प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बैठक हुई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए। सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका मौजूद रहे।

सीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार ने इस पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है।

सरकार की सहमति

सरकार ने मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमति जताई है।

इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर हुई वार्ता बेनतीजा रही थी।

Amit Pateria