सक्ती: सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
पे-डेटा भेजने के बदले मांगी थी रकम
सक्ती जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
फार्मासिस्ट ने एसीबी से की शिकायत
जिला अस्पताल में अटैचमेंट पर कार्यरत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मई और जून 2026 का वेतन जारी कराने के लिए पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था।
ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा गया
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। 23 जुलाई 2026 को डॉ. पटेल ने शिकायतकर्ता को डभरा बुलाया। रात करीब 9 बजे डभरा कॉलेज मोड़ के पास उन्होंने 1 लाख रुपए की रिश्वत ली, जिसके बाद एसीबी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sachin Saxena