CJP आंदोलन में बॉलीवुड बंटा
शबाना आजमी और प्रकाश राज का प्रदर्शन
दिल्ली में नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में शबाना आजमी और प्रकाश राज सड़कों पर उतरे। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने भी आंदोलन का समर्थन किया।
कंगना और हेमा का विरोध
बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया। कंगना ने कहा कि सोमवार को वे घबरा गए थे और पार्लियामेंटेरियंस अंदर कैद हो गए थे। हेमा मालिनी ने कहा कि इस तरह के आंदोलन से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
अन्य कलाकारों का समर्थन
कुणाल कामरा और स्वरा भास्कर भी जमीनी स्तर पर शामिल हुए। सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य और सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर समर्थन दिया।
Janmejay Chaturvedi