दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, 100 फ्लाइट्स में देरी
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 100 से अधिक उड़ानें देरी से रवाना हुईं।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैन्युअली कर रहा काम
गुरुवार शाम से एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) खराब होने के कारण, फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को मैन्युअली डेटा तैयार करना पड़ा।
उड़ानों में 50 मिनट तक की देरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई उड़ानें 50 मिनट तक की देरी से उड़ीं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, गुरुवार को 513 फ्लाइट्स भी देरी से रवाना हुई थीं।
एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रमुख एयरलाइन्स जैसे अकासा, एअर इंडिया, स्पाइसजेट, और इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़े अपडेट्स चेक करने की सलाह दी गई है।
फेक GPS सिग्नल की समस्या
दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास पिछले एक हफ्ते से GPS स्पूफिंग की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा अलर्ट मिल रहे हैं। यह साइबर अटैक फ्लाइट्स को गुमराह करने के लिए किया जाता है।
पायलटों का अनुभव
पायलटों ने बताया कि फ्लाइट लैंडिंग के दौरान फेक अलर्ट आने से देरी हुई। दिल्ली के ऊपर ऐसी घटनाएं असामान्य हैं। फ्लाइट रेगुलेटर DGCA को इसकी जानकारी दी गई है।
Adarsh Chaurasiya