दिल्ली पुलिस का PM मोदी विरोधी अभद्र पोस्ट पर एक्शन, X से जानकारी मांगी

· 1 min read
दिल्ली पुलिस का PM मोदी विरोधी अभद्र पोस्ट पर एक्शन, X से जानकारी मांगी

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

नीट पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस भेजा है।

पुलिस ने क्या मांगा

पुलिस ने एक्स से संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने या ब्लॉक करने के साथ ही उसे पोस्ट करने वाले अकाउंट की पूरी जानकारी मांगी है। इसमें अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, लॉग-इन और लॉग-आउट का समय व तारीख शामिल है।

डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने के निर्देश

पुलिस ने प्लेटफॉर्म से कहा है कि संबंधित पोस्ट या वीडियो से जुड़े सभी रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखा जाए। साथ ही बीएसए की धारा 63(4) के तहत आवश्यक प्रमाणपत्र भी मांगा गया है।

सीजेपी प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद शुरू की गई है। प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें संवैधानिक पदों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री थी। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है।

L. N. Bhargava