कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने 9 मेडल पक्के किए
बॉक्सिंग सेमीफाइनल में पहुंचे पांच खिलाड़ी
नरेंद्र बेरवाल (90 kg), अंकुश पंघल (80 kg) और सचिन सिवाच (70 kg) ने पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में अरुंधति चौधरी (70 kg) और साक्षी चौधरी (51 kg) ने टॉप-4 में जगह बनाई। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन (75 kg), प्रीति पवार (54 kg), प्रिया घंगस (60 kg) और जादुमणि सिंह (55 kg) भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।
शॉटपुट में तूर और गिल फाइनल में
तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.14 मीटर थ्रो के साथ और समरदीप सिंह गिल ने 19.95 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ फाइनल क्वालिफाई किया। फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।
वेटलिफ्टर संजना मेडल से बाहर
संजना विमेंस 77 kg में स्नैच के तीनों प्रयासों में 94 kg वजन नहीं उठा सकीं। वे मेडल से चूकने वाली दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर बनीं।
मेडल टैली
भारत फिलहाल 2 गोल्ड सहित कुल 12 मेडल के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड के साथ शीर्ष पर है।
Janmejay Chaturvedi