रेड सी में जहाजों पर टैक्स: हूतियों की तैयारी
यमन के हूती विद्रोही रेड सी के दक्षिणी हिस्से से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। हालांकि, इसे कब लागू किया जाएगा, इसकी कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।
ईरान का आइडिया
जुलाई में हूती नेता खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने ईरान गए थे। वहां ईरानी अधिकारियों ने जहाजों पर टैक्स लगाने का आइडिया दिया था। बाद में ईरानी सलाहकारों ने हूती अधिकारियों के साथ मिलकर टैक्स वसूलने की संभावित व्यवस्था तैयार करने में मदद की।
चीनी जहाजों को छूट
प्रस्ताव के तहत चीनी जहाजों को इस शुल्क से छूट दी जा सकती है। चीन सऊदी अरब से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाला देश है। बाब अल-मंदेब रेड सी को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला दुनिया का अहम समुद्री रास्ता है।
Navjeet Kaur