दरभंगा में मनोज तिवारी की जनसभा
दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी “मृदुल” आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा तारालाही हाई स्कूल कैंपस में दोपहर 1 बजे आयोजित होगी।
मदन सहनी के समर्थन में प्रचार
इस जनसभा में मनोज तिवारी एनडीए गठबंधन के घटक दल जदयू प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के समर्थन में प्रचार करेंगे। वे एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के बीच रखेंगे तथा बहादुरपुर की जनता से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
तैयारियों और सुरक्षा के इंतजाम
कार्यक्रम को लेकर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। सभा स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल सतर्क है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभा में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
जनता से अपील
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहादुरपुर विधानसभा की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी का संबोधन सुनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Faraz Khan