दरभंगा में प्रशांत किशोर का जनसंपर्क अभियान, जनसभा और रोड शो

· 1 min read
दरभंगा में प्रशांत किशोर  का जनसंपर्क अभियान, जनसभा और रोड शो

दरभंगा में प्रशांत किशोर का जनसंपर्क अभियान

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज दरभंगा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह छह विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

गौड़ाबौराम से शुरुआत

प्रशांत किशोर अपने कार्यक्रम की शुरुआत गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। यहां बिरौल खोरागाछी स्टेडियम में सुबह 11:00 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वह जन सुराज प्रत्याशी डॉ. इफ्तखार आलम के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।

अलीनगर और रोड शो

इसके बाद उनका काफिला अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर घाट पहुंचेगा, जहां दोपहर 12:00 बजे से रोड शो की शुरुआत होगी। यह रोड शो करीब 50 किलोमीटर तक चलेगा और हरसिंहपुर, बेनीपुर, आशापुर, धरौरा, लुलहवा चौक, नेहरा हाट, नारायणपुर, अदलपुर से गुजरते हुए दरभंगा नगर पहुंचेगा।

केवटी में जनसभा और समापन

नगर विधानसभा क्षेत्र के बाजार समिति में दोपहर 2:00 बजे रोड शो का प्रमुख पड़ाव होगा। इसके बाद केवटी विधानसभा क्षेत्र के सिमरी में कार्यक्रम का समापन होगा। यहां वासुदेव मिश्रा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे जनसभा होगी। प्रशांत किशोर जनता से सीधे संवाद करेंगे और जन सुराज अभियान के विजन को साझा करेंगे। साथ ही केवटी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बिल्टू सहनी के पक्ष में भी वोट देने की अपील करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Ravi Yadav