छठी मैया का अपमान पर राहुल गांधी को अमित शाह का पलटवार

· 1 min read
छठी मैया का अपमान  पर राहुल गांधी को अमित शाह का पलटवार

छठी मैया के अपमान पर राहुल गांधी को अमित शाह का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पीएम नरेंद्र मोदी स्टेज पर नाचकर दिखाएंगे' वाले बयान पर देशभर में विवाद छिड़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बयान को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार किया और उन पर छठी मैया के अपमान का आरोप लगाया।

क्या है विवाद?

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में महागठबंधन की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट के लिए स्टेज पर नाचने भी लग जाएंगे। उन्होंने पीएम पर छठ पूजा को ड्रामा बनाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि दिल्ली में छठ पूजा के लिए यमुना नदी के पास तालाब बनाने का नाटक किया गया, जबकि नदी की गंदगी पर ध्यान नहीं दिया गया।

अमित शाह का पलटवार

अमित शाह ने कहा कि छठ पर्व पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि छठी मैया के सभी भक्तों का अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को इसका खामियाजा बिहार चुनाव में भुगतना पड़ेगा। शाह ने कहा कि छठ पर्व देशभर में श्रद्धा से मनाया जाता है और इस पर ऐसी टिप्पणी करना गलत है।

राहुल गांधी पर पहले भी आरोप

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में स्तर गिराकर बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी हर बार कीचड़ में कमल खिलाकर बाहर आए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच यह बयान सियासी गर्मी बढ़ा रहा है और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Sachin Saxena