दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के लिए खतरे की घंटी, 30 जुलाई को वोटिंग
पिछले चुनावों का रुझान
2018 में डॉ. नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के राजेंद्र भारती को महज 2,656 वोट से हरा पाए थे। 2023 में राजेंद्र भारती ने 7,742 वोटों से नरोत्तम मिश्रा को हरा दिया।
नरोत्तम की माफी और कांग्रेस का हमला
नरोत्तम अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से "गलतियों" के लिए माफी मांग रहे हैं। कांग्रेस इसे उनकी राजनीतिक स्वीकारोक्ति बता रही है।
राजेंद्र भारती का राजनीतिक सफर
राजेंद्र भारती ने 1985 में पहला चुनाव जीता। 1998 में बागी होकर समाजवादी पार्टी से, 2003 में एनसीपी से, 2008 में बसपा से चुनाव लड़े। 2013 और 2018 में कांग्रेस से हारे, 2023 में नरोत्तम को हराया।
बीजेपी में टिकट की दावेदारी
BJYM के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर टिकट मांगा है। उन्होंने स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा उठाया है।
नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक इतिहास
नरोत्तम मिश्रा मूल रूप से डबरा के रहने वाले हैं। 1990, 1998 और 2003 में डबरा से जीते। 2008 में डबरा आरक्षित होने पर दतिया से चुनाव लड़ा और 2008, 2013, 2018 में जीते। 2023 में हारे।
Ravi Yadav