दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने घनश्याम सिंह के नाम पर लगभग मुहर लगाई
भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगा सीधा मुकाबला
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नाम पर लगभग मुहर लगा दी है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक पार्टी नेतृत्व के बीच उनके नाम पर सहमति बन चुकी है। कांग्रेस थोड़ी देर में नाम की घोषणा कर सकती है।
भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। अब कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है।
Arvind Vishwakarma