मध्य प्रदेश में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में FIR
बालाघाट में दैनिक भास्कर की पड़ताल के बाद कार्रवाई
मध्य प्रदेश के बालाघाट में 1,160 करोड़ रुपए के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने वारासिवनी थाने में FIR दर्ज की। मामले में 13 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तारी और फरार आरोपी
अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संचेती राइस मिल के संचालक गंभीर संचेती और उनके बेटे सौरभ संचेती के खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है। दोनों फरार हैं।
घोटाले का तरीका
एथेनॉल उत्पादन के नाम पर सरकारी फोर्टिफाइड चावल की खरीद-बिक्री में करोड़ों रुपए का खेल चल रहा था। सरकारी सिस्टम से करीब 2320 रुपए प्रति क्विंटल में निकलने वाला चावल करीब 2800 रुपए प्रति क्विंटल में बेचा जा रहा था।
जांच की स्थिति
पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए 20-25 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। टीम अब तक 17 ट्रक जब्त कर चुकी है और 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
Janmejay Chaturvedi