उज्जैन के स्कूल में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट के आरोप
अंग्रेजी न बोल पाने पर विवाद
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को हंगामा हो गया। कक्षा 12वीं के छात्रों ने एक महिला और एक पुरुष शिक्षक पर मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
छात्रों का आरोप
छात्रों का कहना है कि इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने अंग्रेजी बोलने का दबाव बनाया। जब छात्र अंग्रेजी नहीं बोल पाए तो उन्होंने अपशब्द कहे। इसके बाद शिक्षक रवि पंड्या ने छात्र शिवेश चौधरी के साथ मारपीट की और उसकी शर्ट फाड़ दी।
प्रदर्शन और जाम
छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और शास्त्री नगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रशासन ने शिक्षक से माफीनामा लिखवाया और महिला शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटा दिया गया।
Navjeet Kaur