एमपी के 5 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, केंद्र में नियुक्ति
मध्य प्रदेश कैडर के पांच आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों को जॉइंट सेक्रेट्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्तियां
प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी पी. नरहरि को डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेज में जॉइंट सेक्रेट्री बनाया गया है। 2009 बैच की आईएएस प्रियंका दास को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में पदस्थ किया गया है। 2008 बैच के आईएएस तेजस्वी एस. नायक को डिपार्टमेंट ऑफ लेबर एंड इम्प्लॉयमेंट में नियुक्ति मिली है।
2010 बैच के आईएएस गणेश शंकर मिश्रा और षणमुगा प्रिया मिश्रा को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी में जॉइंट सेक्रेट्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
पहले भी हुए हैं बदलाव
इससे पहले, आईएएस डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को स्वास्थ्य सेवाएं संचालक का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन केंद्र में प्रतिनियुक्ति के फैसले के बाद उन्हें रिलीव करने के निर्देश दिए गए थे।
Bhavanesh Soni