लव मैरिज में हंगामा: दुल्हन ने बारात लौटाई
इंदौर में एक शादी के दौरान वरमाला के समय बड़ा विवाद हो गया। बाबू घनश्याम नगर निवासी युवती की शादी गौरव नामक युवक से तय हुई थी। बुधवार रात गौरव बारात लेकर आया था।
शादी में फोटोग्राफर पर थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद
शादी के दौरान फोटोग्राफर ने दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पिया। इस घटना से दूल्हे गौरव नाराज हो गया और फोटोग्राफर को थप्पड़ मार दिया। दुल्हन ने इस छोटी सी बात पर फोटोग्राफर को पीटने का विरोध किया।
दुल्हन का शादी से इनकार
गौरव ने दुल्हन के साथ भी अभद्रता की, जिससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उसने गौरव को स्टेज से नीचे उतार दिया और फेरों को रोक दिया। दुल्हन ने कहा कि शादी से पहले ही ऐसा व्यवहार करने वाला पति शादी के बाद उसे संभाल नहीं पाएगा।
दूल्हे की मां पर दहेज मांगने का केस
दुल्हन ने देर रात एमजी रोड थाने में गौरव और उसकी मां तरुणा पर दहेज मांगने का केस दर्ज कराया। शिकायत में बताया कि सगाई के समय सोने की अंगूठी और 51 हजार रुपए दिए गए थे। शादी के दौरान स्टेज पर अतिरिक्त सोने की रकम की मांग की गई।
टीआई विजय सिसोदिया ने बताया कि गौरव और दुल्हन का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और यह शादी लव मैरिज थी। हालांकि, विवाद के चलते शादी रद्द कर दी गई।
Gulzar Ahmad