एनडीए ने नीतीश को फिर से सीएम बनाने का किया ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए ने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सांसद राजीव प्रताप रूडी और उपेंद्र कुशवाहा ने एक स्वर में कहा है कि चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बनने पर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। नित्यानंद राय ने कहा कि राज्य में विकास तभी होगा जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और विकास पर जोर देते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ भी बयान दिया।
नीतीश पर भरोसा जताया
सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और नीतीश कुमार को एनडीए का परखा हुआ स्वच्छ चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए में सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से निकाला
इस बीच जेडीयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 11 नेताओं को पार्टी से निकालने की घोषणा की। इनमें 4 पूर्व विधायक और अन्य नेता शामिल हैं।
छठ महापर्व पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा का छठ गीत सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने छठ महापर्व को आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का संगम बताया।
बिहार चुनाव में नेताओं की सक्रियता
बिहार चुनाव के प्रचार में एनडीए के घटक दल सक्रिय हैं। बक्सर में नीतीश कुमार की सभा आयोजित हुई जबकि मनोज तिवारी ने गोपालगंज में रोड शो किया। एनडीए ने आगामी चुनाव में 175+ सीटों का लक्ष्य रखा है।
Sharad Shrivastava