गांधीनगर। गुजरात में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नई कैबिनेट शपथ लेगी। इससे एक दिन पहले, गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मौजूदा कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं और पहली बार दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी संभावना है। अब तक की कैबिनेट में कुल 17 सदस्य थे, जिनमें मुख्यमंत्री सहित 8 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री (MoS) शामिल थे। नई टीम में यह संख्या बढ़ाकर 26 की जा सकती है।
गुजरात में आज 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ