गुना में जीतू पटवारी का सिंधिया पर बड़ा हमला

· 1 min read
गुना में जीतू पटवारी  का सिंधिया पर बड़ा हमला

गुना में जीतू पटवारी का सिंधिया पर बड़ा हमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने सिंधिया को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि उनकी चमड़ी मगरमच्छ जैसी मोटी हो गई है और अब उन्हें हराना जरूरी हो गया है। पटवारी ने यह बयान गुना बायपास पर एक सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान दिया।

सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत

शुक्रवार को गुना में आकाशवाणी केंद्र के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दीपक और प्रियंका कुशवाह को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक ने भोपाल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक दंपति की दो साल की एक बच्ची भी है।

पटवारी ने व्यक्त की संवेदनाएं

जीतू पटवारी ने हादसे में मारे गए दंपति के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को जयवर्धन सिंह परिवार से मिलने आएंगे। उन्होंने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि करवा चौथ के दिन परिवार घर पर होता है, लेकिन सिंधिया ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया।

एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

शनिवार को मृत दंपति का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अर्थी एक साथ उठने पर हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह घटना पूरे इलाके में शोक का कारण बन गई है।

पटवारी ने बीजेपी और सिंधिया पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि अब इन्हें हराना जरूरी हो गया है।