ग्वालियर में शिवराज का कृषि कार्यक्रम

· 1 min read
ग्वालियर में शिवराज का कृषि कार्यक्रम

ग्वालियर में शिवराज सिंह चौहान का कृषि दौरा

कृषि विश्वविद्यालय में अनुसंधान गोष्ठी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को ग्वालियर प्रवास पर हैं। वे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गोष्ठी में भाग लेने का कार्यक्रम

शिवराज सिंह चौहान सुबह 9:50 बजे वायुमार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे और 10:25 बजे कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में गोष्ठी में भाग लेंगे।

दतिया में कार्यक्रम

दोपहर 2:15 बजे वे ग्वालियर से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे वेटनरी एंड क्लिनिक कॉम्प्लेक्स सह रेसिडेंशियल एरिया का लोकार्पण करेंगे।