वेस्टइंडीज महिला टीम का ऐलान: हेली मैथ्यूज को मिली कमान, T20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले ICC विमंस T20 विश्व कप 2026 और ट्राई सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। हेली मैथ्यूज को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं चिनेल हेनरी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
इंग्लैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीम का चयन
मुख्य कोच शेन डीट्ज ने बताया कि टीम का चयन इंग्लैंड की पिचों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों में, पावरप्ले में मजबूत बल्लेबाजी और मध्य ओवरों में लगातार रन बनाना मैच जीतने के लिए महत्वपूर्ण होगा। हमारे विश्लेषण से पता चला कि जब हम पावरप्ले में सकारात्मक स्कोर बनाते हैं, खासकर 45 रन के आंकड़े को पार करते हैं, तो हमें मैच पर नियंत्रण करने का कहीं अधिक मजबूत अवसर मिलता है। गेंदबाजी में हमें पावरप्ले और पूरी पारी के दौरान चौकों को रोकना होगा।"
बल्लेबाजी और गेंदबाजी रणनीति पर कोच का जोर
शेन डीट्ज ने आगे कहा, "हमने टॉप ऑर्डर में लचीले खिलाड़ियों का चयन किया है, जो तेज और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें। सबसे महत्वपूर्ण बात ऐसे बल्लेबाज जो विकेट गिरने के बावजूद अपनी लय बनाए रख सकें, साथ ही बल्लेबाजी में गहराई सुनिश्चित कर सकें ताकि हम पारी के अंत तक आक्रमण जारी रख सकें। हम ऐसे गेंदबाज भी चाहते थे जो जरूरत पड़ने पर आक्रमण कर सकें, लेकिन साथ ही तेजी से रक्षात्मक रुख अपना सकें और पारी के हर चरण में दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।"
विमंस इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में ये टीमें शामिल होंगी:वेस्टइंडीज, आयरलैंड, पाकिस्तान।
Satyam Tripathi