ईमानदारी पर मोदी- मोहन की मोहर (अनुराग जैन एक साल और चीफ सेक्रेटरी बने रहेंगे)

· 1 min read
ईमानदारी पर मोदी- मोहन की मोहर
(अनुराग जैन एक साल  और   चीफ  सेक्रेटरी बने रहेंगे)

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है. उनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त होने वाला था,लेकिन अब वे एक साल और इस पद पर बने रहेंगे.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है..अनुराग जैन ने सितंबर 2024 में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव में पदभार संभाला था..सीएम ने बधाई देते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं..अनुराग जैन 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं..और मप्र से उनका बेहद करीबी नाता भी है..अपने तीन दशक से अधिक के प्रशासनिक अनुभव में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है..अनुराग जैन को उनकी स्पष्ट सोच, संयमित कार्यशैली और तेज निर्णय क्षमता के लिए जाना जाता है.कोरोना प्रबंधन,निवेश प्रोत्साहन,अधोसंरचना विकास और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान देश स्तर पर सराहनीय रहा..मप्र में उनके आने के बाद ब्यूरोक्रेसी में संतुलित बदलाव के साथ..सरकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभावीकरण देखने के साथ..सफल मॉनीटरिंग भी काबिले तरीफ रही..इस आशय के केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं..इस आदेश के बाद मुख्य सचिव पद की रेस में रहे डॉ.राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल समेत अन्य अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों को अब सालभर का इंतजार करना पड़ेगा..इधर मप्र में मुख्य सचिव के एक्सटेंशन के कयासों के बीच..सीएम डॉ.मोहन यादव दो दिनों में दो बार दिल्ली पहुंचे..मंगलवार को वे मुख्य सचिव अनुराग जैन को साथ लेकर दिल्ली गए थे..यहां दोनों की मुलाकात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई थी..इसके बाद जब अनुराग जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी हुआ यानि गुरूवार को तो भी सीएम दिल्ली में ही थे..कुल मिलाकर अनुराग जैन के बतौर मप्र सीएस अभी तक के करीब 11 महीने के कार्यकाल में केंद्र के भरोसे पर खरे उतरे तो वहीं..सीएम डॉ मोहन यादव के साथ समन्यवय बनाकर उन्होंने मप्र की प्रशासनिक वयवस्था के साथ प्रदेश के आर्थिक विकास का एक नया रोडमैप भी तैयार किया..और साथ ही प्रशासनिक फैसलों में अपनी पकड़ मजबूत साबित करते रहे..कुल मिलाकर लंबे समय से सीएस को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हुआ और अगले एक साल तक अब अनुराग जैन ही मप्र के प्रशासनिक मुखिया बनें रहेंगे....इससे पहले मप्र में बतौर मुख्य सचिव इकबाल बैंस को दो बार एक्सटेंशन मिला तो..वहीं आईएएस वीरा राणा को भी बतौर सीएस एक बार एक्सटेंशन दिया गया था..