IND vs AFG पहले वनडे में भारत को इन 5 अफगानी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान!

· 1 min read
IND vs AFG पहले वनडे में भारत को इन 5 अफगानी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान!

IND vs AFG: भारत को इन 5 अफगानी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर

अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नज़र

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। अफगानिस्तान आज तक किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया को हरा नहीं पाई है, लेकिन अगर उनके ये 5 खिलाड़ी चमके तो धर्मशाला में उलटफेर देखने को मिल सकता है।

1. राशिद खान (स्पिनर)

स्पिनर गेंदबाज राशिद खान IPL 2026 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे, जिनके कप्तान शुभमन गिल थे जो अब टीम इंडिया के कप्तान हैं। राशिद गिल की रणनीति को थोड़ा समझते होंगे, उन्हें भारतीय पिचों और माहौल में खेलने का काफी अनुभव है, जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है। राशिद ने वनडे में भारत के खिलाफ खेले 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। वह निछले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, अगर मैच फंसा तो वह फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। राशिद खान वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 117 मैचों में 210 विकेट लिए हैं। इस सीरीज में खेल रहे भारतीय गेंदबाजों में कोई नहीं है, जिसने राशिद से ज्यादा विकेट लिए हैं।

2. रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर बल्लेबाज)

विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं, जो पिछले कुछ सालों से लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं। 24 वर्षीय गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए 52 वनडे मैचों में 1888 रन बनाए हैं, वह 8 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। गुरबाज विकेट के पीछे से भी महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं।

3. अल्लाह गजनफर (युवा गेंदबाज)

20 वर्षीय युवा गेंदबाज अल्लाह गजनफर IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे, वह भारतीय कंडीशन में प्रभावी रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने खत्म हुए आईपीएल में 11 मैचों में 15 विकेट लिए थे। वह भारतीय पिचों को भी अच्छे से जानते हैं। गजनफर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में 23 विकेट लिए हैं, वह 2 बार फाइव विकेट हॉल कर चुके हैं।

4. नांगेयालिया खरोटी (मिस्ट्री गेंदबाज)

अफगानिस्तान के एक और युवा गेंदबाज नांगेयालिया खरोटी से भारत को सतर्क रहने की जरुरत है, जो एक मिस्ट्री गेंदबाज हैं। उन्होंने 10 वनडे मैचों में 13 विकेट लिए हैं। हालांकि वह भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में कोई विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन वनडे फॉर्मेट अलग है और यहां वह प्रभावी हो सकते हैं।

5. मोहम्मद नबी (अनुभवी ऑलराउंडर)

मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, जो भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं। उन्होंने 176 वनडे मुकाबलों में 3762 रन बनाए हैं और 176 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ खेले 4 में से 2 में उन्होंने अर्धशतक लगाए हैं।

Adarsh Chaurasiya