जम्मू-कश्मीर में CRPF की गाड़ी सड़क से फिसली, 6 जवान घायल
जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर टनल के पास CRPF की एक गाड़ी सड़क से फिसल गई। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
NEET-PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, सवाल 200 से घटाकर 180 किए
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 30 अगस्त को NEET-PG 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के चेयरपर्सन अभिजीत सेठ ने छात्रों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर-आधारित परीक्षा होने के कारण गड़बड़ी की संभावना कम है। सवालों की संख्या कम करने का उद्देश्य छात्रों को पेपर सॉल्व करने के लिए अतिरिक्त समय देना है।
दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या
दिल्ली के मोती बाग इलाके में ड्यूटी पर तैनात CRPF के एक जवान ने गुरुवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरसी लाल यादव के तौर पर हुई है। ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
दिल्ली SIR प्रक्रिया: 3 दिन में 21 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे, 63000 से ज्यादा डिजिटाइज
वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत दिल्ली में घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे में गुरुवार तक 21 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए और 63,000 से ज्यादा भरे हुए फॉर्म डिजिटाइज किए गए। SIR का यह सर्वे 30 जून को शुरू हुआ और 29 जुलाई तक चलेगा। 7 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए हर वोटर को यह फॉर्म भरना अनिवार्य है। CEO ऑफिस के अनुसार, जो वोटर फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा।
राजामौली का फ्रांस में सम्मान, लुमिएर म्यूजियम में नाम दर्ज
भारतीय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली को फ्रांस में लुमिएर म्यूजियम के ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ पर जगह देकर सम्मानित किया गया है। ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ पर विश्व सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चुनिंदा फिल्मकारों के नाम स्थायी रूप से दर्ज किए जाते हैं, जिसे फिल्म जगत के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है।
Ravi Yadav