जन विश्वास अभियान से कलेक्टरों की परफॉर्मेंस और जिलों की रैंकिंग होगी तय

· 1 min read
जन विश्वास अभियान से कलेक्टरों की परफॉर्मेंस और जिलों की रैंकिंग होगी तय

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से कलेक्टरों की परफॉर्मेंस और जिलों की रैंकिंग तय होगी

मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 8 जनवरी तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान कलेक्टरों की परफॉर्मेंस और जिलों की रैंकिंग तय की जाएगी। राज्य सरकार सभी 55 कलेक्टरों की संवेदनशीलता और जनता के बीच लोकप्रियता का मूल्यांकन करेगी।

मूल्यांकन के आधार

सरकार केवल शिकायतों के निराकरण की संख्या नहीं देखेगी। शिविर लगाने और क्षेत्र में भ्रमण के बाद लंबित शिकायतों में कमी, लोक सेवाओं के प्रदाय में सुधार और जिले के आर्थिक विकास की गति को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

पोस्टिंग का आधार

इस मूल्यांकन के आधार पर जिलों की रैंकिंग तैयार होगी। यही वैल्यूएशन कलेक्टरों की पोस्टिंग और बड़े जिलों में पदस्थापना का आधार बन सकता है।

अधिकारियों को निर्देश

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने 29 जुलाई को कलेक्टरों के साथ पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देश जारी किए हैं।

Amit Pateria