वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश के आसार, गंगा का जलस्तर बढ़ने से मंदिर जलमग्न
मौसम का मिजाज
वाराणसी में मौसम लगातार बदल रहा है। अगले 48 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा और नमी का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।
गंगा का बढ़ता जलस्तर
लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 61.84 मीटर दर्ज किया गया है और इसमें लगभग 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
घाटों और मंदिरों पर असर
गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर घाटों पर दिख रहा है। नदी किनारे स्थित लगभग 50 से 60 छोटे मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। प्रमुख घाटों का आपसी संपर्क फिलहाल नहीं टूटा है और श्रद्धालु सीमित रूप से घाटों तक पहुंच पा रहे हैं। प्रशासन ने घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
नाव संचालन रोका गया
गंगा में तेज बहाव के कारण छोटी नावों का संचालन बंद करा दिया गया है।
मौसम प्रणाली
बंगाल की खाड़ी और आसपास सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बने लो प्रेशर के कारण मानसून सक्रिय हुआ है।
Janmejay Chaturvedi