लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा, धंसने के बाद NHAI ने लिया फैसला

· 1 min read
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा, धंसने के बाद NHAI ने लिया फैसला

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स रोक

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को यह फैसला लिया। NHAI ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा।

टोल और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई

अभी तक एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से कानपुर तक फोर व्हीलर कार से एक तरफ से 290 रुपए टैक्स वसूला जाता था। NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है। अब कंपनी को NHAI की ओर से कोई नया काम नहीं मिलेगा। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और दो इंजीनियरों को हटा दिया है।

एक्सप्रेस-वे की जानकारी

63 किमी लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बना है। 13 जुलाई को इसका उद्घाटन हुआ था। यह देश का पहला बैरियरलेस एक्सप्रेस-वे है और 1,650 दिन में तैयार हुआ। एक्सप्रेस-वे को आगरा की PNC कंपनी ने बनाया है। PNC के मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं।

मरम्मत का खर्च और अधिकारी

NHAI के रीजनल अधिकारी गौतम विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक्सप्रेस-वे की गड़बड़ियां ठीक करने में करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह खर्च कंपनी को उठाना होगा। 26 जुलाई को एक्सप्रेस-वे के किमी 64 के पास स्लिपेज मिला था, जिसे तुरंत ठीक कराया गया। जहां भी ऐसी शिकायत मिली, वहां लगातार सुधार कराया गया।

हटाए गए अधिकारी और इंजीनियर

PNC कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंजीनियर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को परियोजना से हटा दिया गया है। इन्हें अगले दो साल तक NHAI के किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। NHAI की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर रहे नकुल प्रकाश वर्मा को मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। निर्माण के दौरान सौरभ चौरसिया भी प्रोजेक्ट मैनेजर रहे थे। लापरवाही के मामले में दोनों को नोटिस जारी किया गया है।

Arvind Vishwakarma