कांग्रेस से भाजपा में आईं मोना सुस्तानी बनीं MP महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं मोना सुस्तानी को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह पद उन्हें पार्टी में शामिल होने के बाद मिली एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मोना सुस्तानी ने मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्हें भोपाल में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाई थी। संगठन में इस अहम पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर अब सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस टीम में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें 7 उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश मंत्री जैसे अन्य महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं।
Ravi Yadav