कांग्रेस विधायक के बेटे के घर संदिग्ध मौत

· 1 min read
कांग्रेस विधायक के बेटे के घर संदिग्ध मौत

कांग्रेस विधायक के बेटे के घर नौकरानी की संदिग्ध मौत

छतरपुर में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से कांग्रेस विधायक चंदा गौर के बेटे अभियंत गौर उर्फ टीटू के छतरपुर स्थित घर पर एक नौकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह सिविल थाना क्षेत्र की सनसिटी कॉलोनी में हुई। मृतका की पहचान सपना रैकवार के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बेला ताल क्षेत्र की निवासी थी और लंबे समय से विधायक के बेटे के घर कार्यरत थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सोमवार सुबह करीब 5:20 बजे युवती का शव घर के पिछले हिस्से में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को अस्पताल भिजवाया। सुबह 9:00 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सीसीटीवी और मोबाइल जब्त

पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सपना का मोबाइल जब्त कर लिया है। सीसीटीवी में युवती को घटना स्थल की ओर जाते देखा गया है। पुलिस ने बताया कि युवती के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिन्हें पुराना बताया गया, जबकि स्थानीय लोग इसे ताजा चोटें मान रहे हैं।

संदेह और सवाल

मृतका की उम्र को लेकर भी विवाद है। स्थानीय लोगों ने उसकी उम्र 17 वर्ष बताई, जबकि पुलिस ने इसे 21 वर्ष कहा। पोस्ट