केदारनाथ हेली सेवा: टिकट बुकिंग 15 अप्रैल से, IRCTC पर

· 1 min read
केदारनाथ हेली सेवा: टिकट बुकिंग 15 अप्रैल से, IRCTC पर

केदारनाथ हेली सेवा: टिकट बुकिंग 15 अप्रैल से, IRCTC पर

देहरादून: केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले यह 11 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन व्यवस्थागत कारणों से तिथि में बदलाव किया गया है।

15 जून तक की बुकिंग

पहले चरण में 15 जून तक की अवधि के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। प्रदेश में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे।

हेली सेवा संचालन

केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों, गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से शटल हेली सेवाएं संचालित की जाती हैं। इस बार आठ कंपनियां यहां हेली सेवाओं का संचालन करेंगी।

श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने टिकटों की बुकिंग में तिथि परिवर्तन की पुष्टि की है।

Bhavanesh Soni