लखनऊ बनाम गुजरात आज: LSG का पलड़ा भारी, इकाना में मुकाबला!
आईपीएल के इस सीजन में आज लगातार दूसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच इकाना स्टेडियम में होगा। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 3 बजे होगा।
टीमों की स्थिति
लखनऊ और गुजरात दोनों का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। लखनऊ ने पिछले 2 मैच जीते और 1 में हार मिली है। वहीं गुजरात 2 मैच हार चुकी है, टीम को इकलौती जीत पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली।
हेड टू हेड
लखनऊ और गुजरात के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पिछले तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए हैं। इकाना में दोनों टीमों का 3 बार सामना हुआ। 2 मैचों में लखनऊ और 1 में गुजरात को जीत मिली।
खिलाड़ियों पर नजर
LSG के कप्तान ऋषभ पंत टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 116 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं।
पिच रिपोर्ट और मौसम
लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स ही हावी रहते हैं। यहां पिछला मैच लो स्कोरिंग देखने को मिला। लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और गर्मी रहेगी।
संभावित प्लेइंग 12
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।
L. N. Bhargava