उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और यूपी में मौसम की नवीनतम स्थिति
केदारनाथ और आसपास के क्षेत्र
उत्तराखंड के केदारनाथ में सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह का तापमान माइनस 8°C से नीचे पहुंच गया। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नैनीताल और चमोली जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मौसम अलर्ट
मध्य प्रदेश में तीन दिन तक तूफान 'मुरासु' का असर देखने को मिल सकता है। मंगलवार को जबलपुर समेत 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई। अवध और पश्चिमी यूपी में धूप कमजोर होने लगी है। दिन के पारे में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।
दिल्ली के आनंद विहार में सुबह 6 बजे AQI 278 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक यह खराब श्रेणी में है।
Satyam Tripathi