रजा मुराद का जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर बयान
बच्चों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी
भोपाल के बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने सीजेपी के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे बच्चे देश और समाज के ही बच्चे हैं, इसलिए उनके जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है, नमक-मिर्च नहीं।
संवेदनशील व्यवहार की अपील
रजा मुराद ने जिम्मेदार लोगों से बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार और संवाद की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि घर का कोई बच्चा नाराज होता है तो उसे समझाया जाता है, न कि उसके साथ कठोरता की जाती है।
बच्चे देश का भविष्य
अभिनेता ने कहा कि आज जिन बच्चों पर लाठियां बरस रही हैं, वही आने वाले समय में देश की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने बच्चों के जज्बातों को समझने और उनका विश्वास जीतने का आग्रह किया।
Navjeet Kaur