राममंदिर ट्रस्ट में महासचिव पद पर सहमति नहीं बनी
श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद को लेकर संघ और विहिप में मतभेद हैं। कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन संघ की पसंद हैं, जबकि विहिप बजरंग लाल बागड़ा को इस पद पर देखना चाहती है।
दो अन्य पदों पर भी फैसला टला
ट्रस्ट के दो खाली सदस्य पदों के लिए यतींद्र मोहन मिश्र, संत राघवाचार्य और मिथिलेश नंदिनी शरण के नाम सामने आए हैं। तीन नामों पर सहमति न बनने के कारण घोषणा टाल दी गई।
अगली बैठक में होगा फैसला
सूत्रों के अनुसार, 2 सितंबर की बैठक में इन पदों पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। तब तक सहमति बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
Sachin Saxena