नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी का नाम आगे

· 1 min read
नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी का नाम आगे

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी का नाम आगे

नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो गया है। 4 बजे के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे।

आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा - ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’

इससे पहले मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री हाउस में सुबह-सुबह हलचल रही। जेडीयू के सीनियर लीडर्स नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

नई सरकार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है और जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

Pushpendra Chaubey