लैंड पूलिंग एक्ट रद्द के बाद उज्जैन में किसानों ने जीत का जश्न मनाया

· 1 min read
लैंड पूलिंग एक्ट रद्द के बाद उज्जैन में किसानों ने जीत का जश्न मनाया

उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट रद्द होने पर किसान सम्मेलन और सम्मान समारोह

उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में लैंड पूलिंग एक्ट के शासनादेश के जरिए पूरी तरह निरस्त होने के बाद भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत की ओर से किसान सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को किसानों की जीत के उत्सव के रूप में देखा गया।

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति

सम्मेलन में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी और राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र नई दिल्ली से विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में मालवा प्रांत के बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे, जो सिंहस्थ क्षेत्र से प्रभावित थे।

सम्मान समारोह और भजन संध्या

सम्मान कार्यक्रम मंगलनाथ मंदिर मार्ग स्थित आशीर्वाद गार्डन में आयोजित किया गया। यहां खाटू श्याम की भजन संध्या रखी गई और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने उद्बोधन दिया। समारोह के दौरान दिनेश कुलकर्णी और मोहिनी मोहन मिश्र का औपचारिक सम्मान किया गया।

लैंड पूलिंग योजना के विरोध और रद्द होने का संदर्भ

इससे पहले भारतीय किसान संघ ने लैंड पूलिंग योजना के विरोध में इसी दिन से ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, सरकार द्वारा योजना वापस लेने के बाद यह कार्यक्रम किसानों की जीत के उत्सव के रूप में परिवर्तित हो गया।

किसानों का आभार और आगे की भूमिका

भारतीय किसान संघ के भारत सिंह बेस ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पूलिंग एक्ट निरस्त होने पर किसान उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बाबा महाकाल को धन्यवाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सिंहस्थ अच्छा होगा और किसान इसमें सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि लैंड पूलिंग और सिंहस्थ दोनों अलग-अलग विषय हैं, लैंड पूलिंग एक व्यापक मुद्दा है जिस पर आगे भी चर्चा और काम जारी रहेगा।

Janmejay Chaturvedi