मध्य प्रदेश में चीतों का नया अध्याय: मादा चीता ने दिया शावकों को जन्म
कूनो नेशनल पार्क में शनिवार को मादा चीता KGP-2 ने चार शावकों को जन्म देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह घटना भारत में पहली बार हुई है जब किसी मादा चीता ने खुले जंगल में शावकों को जन्म दिया है।
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या में वृद्धि
पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) मध्य प्रदेश, समीता राजौरा ने बताया कि मादा चीता अपने शावकों की देखभाल कर रही है और उनकी सुरक्षा के साथ-साथ अपने लिए शिकार भी खुद कर रही है। नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है, जिससे देश में कुल संख्या 57 तक पहुंच गई है।
सातवीं मादा बनी मां
KGP-2 के साथ, कूनो में अब तक 7 मादा चीता शावकों को जन्म दे चुकी हैं, जिनमें से 37 शावक जीवित हैं। यह मध्य प्रदेश में चीता पुनर्वास परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Satyam Tripathi