वंदे मातरम् पर सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला
नगर निगम परिषद में वंदे मातरम के अपमान के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल के कथित दुर्व्यवहार पर कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व से जवाब मांगा है।
कांग्रेस नेतृत्व से स्पष्टीकरण
मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राहुल गांधी से पूछा है कि उनकी पार्टी में ऐसी क्या नीति है जो सदस्यों को इस प्रकार के आचरण के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय करते हुए हजारों जवान शहीद हो जाते हैं, और यहां कांग्रेस के पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं।
देशभक्तों का अपमान
मुख्यमंत्री ने इस घटना को देशभक्तों का अपमान बताया और कांग्रेस से इस मामले पर तत्काल स्पष्टीकरण देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि कांग्रेस के चुने हुए पार्षद भारत माता की जय और वंदे मातरम का विरोध करें।
Bhavanesh Soni