IPL में आज बेंगलुरु बनाम मुंबई, रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

· 1 min read
IPL में आज बेंगलुरु बनाम मुंबई, रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IPL में आज बेंगलुरु बनाम मुंबई, रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा।

टीमों का प्रदर्शन

RCB ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। MI को भी पिछले मैच में RR से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था।

हेड टु हेड

मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में MI और 15 में RCB को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। IPL में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते।

खिलाड़ी

19वें सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल भी 100 प्लस रन बना चुके हैं। जैकब डफी 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं। MI के लिए इस सीजन शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। बैटर्स में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए हैं।

मौसम

मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यहां ओस का प्रभाव रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है।

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलती है। यहां अब तक टी-20 में 34 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया, इनमें 28 बार टीमों को जीत भी मिली।

Ravi Yadav