मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी
मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण भारी बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को शिवपुरी, डिंडौरी और शाजापुर समेत 20 जिलों में बारिश हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नीमच और मंदसौर में अगले 24 घंटे में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में साढ़े 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई गई है।
गुना में सबसे अधिक बारिश
गुना जिले में इस मानसून सीजन में अब तक औसत 52 इंच बारिश हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। मंडला और अशोकनगर में भी 50 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा टीकमगढ़ में 47.3 इंच और निवाड़ी में 46.7 इंच बारिश हो चुकी है।
ग्वालियर-चंबल में अच्छी बारिश, इंदौर-उज्जैन में कम
प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के अधिकांश जिलों में कोटे से अधिक बारिश हो चुकी है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में सामान्य से अधिक पानी गिरा