मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर खतरनाक स्टंट का ट्रेंड
मध्यप्रदेश के जबलपुर में हाल ही में उद्घाटन किए गए सबसे लंबे फ्लाईओवर पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला शुरू हो गया है। फ्लाईओवर का उद्घाटन 23 अगस्त को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। इस फ्लाईओवर को वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर समर्पित किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंट वीडियो
उद्घाटन के महज चार दिनों बाद फ्लाईओवर पर तीन स्टंट वीडियो वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में युवक चलती कार की छत और दरवाजों पर बैठे नजर आए। दूसरे वीडियो में छह नाबालिग एक बाइक पर बैठे दिखे, जो तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। तीसरे वीडियो में लोग ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर इंस्टाग्राम रील बना रहे थे।
पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस ने इन खतरनाक स्टंट्स को गंभीरता से लेते हुए गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी पल्लवी शुक्ला ने भी इस ट्रेंड को खतरनाक बताते हुए पेट्रोलिंग के जरिए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फ्लाईओवर का उद्घाटन सड़क परियोजनाओं के साथ किया गया था, जिनकी लागत 4250 करोड़ रुपये से अधिक है। लेकिन अब यह फ्लाईओवर स्टंटबाजों के लिए आकर्षण का