मेरठ में दलित छात्रा के परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका
यूपी के मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। चंद्रशेखर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व ADG प्रेम प्रकाश और 300 कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पहुंचे थे।
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तैनात किए जवान
पुलिस ने टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग कर 400 से ज्यादा जवान तैनात कर दिए। अधिकारियों ने कहा कि गांव जाने से माहौल खराब हो सकता है। इस पर चंद्रशेखर अड़ गए और सड़क पर बैठ गए।
पुलिस ने परिवार को टोल प्लाजा बुलाने का प्रस्ताव रखा
मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने ललिता के परिवार को टोल प्लाजा बुलाने का प्रस्ताव रखा। काफी देर बातचीत के बाद चंद्रशेखर इसके लिए राजी हो गए।
Bhavanesh Soni