MP भाजपा ने घोषित किए 33 प्रदेश प्रवक्ता , मंत्री शाह के भाई समेत 10 विधायक शामिल

· 1 min read
MP भाजपा  ने घोषित किए  33 प्रदेश प्रवक्ता , मंत्री शाह के भाई समेत  10 विधायक  शामिल

मध्य प्रदेश भाजपा ने 33 प्रदेश प्रवक्ता, 9 सह-मीडिया प्रभारी और 47 पैनलिस्टों की घोषणा की

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 33 प्रदेश प्रवक्ताओं, 9 सह-मीडिया प्रभारियों और 47 मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस संगठनात्मक बदलाव के तहत, कुल 89 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

10 विधायकों को मिली प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी

घोषित किए गए प्रदेश प्रवक्ताओं में 10 वर्तमान विधायकों को भी शामिल किया गया है। इनमें पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और उषा ठाकुर जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं। इन नियुक्तियों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंजूरी दी, जिसके बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसकी घोषणा की।

मंत्री विजय शाह के भाई संजय शाह भी प्रवक्ता नियुक्त

जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के भाई संजय शाह को भी 33 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में स्थान मिला है। संजय शाह हरदा जिले की टिमरनी सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं।

कई पूर्व विधायक भी बनाए गए प्रवक्ता

भाजपा ने इस सूची में कई पूर्व विधायकों को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें झाबुआ जिले की थांदला सीट से पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, दतिया जिले की भंडार सीट से पूर्व विधायक घनश्याम पीरोनिया, अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल और उज्जैन के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती शामिल हैं।

Satyam Tripathi