मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों से हारी हुई विधानसभा सीटों की स्थिति, निकाय चुनाव की तैयारी और ढाई साल के कार्यकाल में पूरे किए गए वादों का हिसाब मांगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित वन-टू-वन बैठक में 20 मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में बूथ मैनेजमेंट, विभागीय कामकाज, और प्रभार वाले जिलों में संगठन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों के प्रवास, बैठकों में भागीदारी और स्थानीय संगठन के साथ समन्वय पर भी फीडबैक लिया गया। योजनाओं की जमीनी हकीकत और विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। राज्यमंत्रियों के अधिकार बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अस्वस्थ होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।