मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय में करेंगे चुनाव प्रचार

· 1 min read
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  बेगूसराय में करेंगे  चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय में चुनाव प्रचार करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होना है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय में दो जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

चेरिया बरियारपुर में पहली सभा

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। वे सबसे पहले चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के खोदावंदपुर प्रखंड मैदान में सभा करेंगे। इस सभा में जदयू प्रत्याशी अभिषेक आनंद, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता और लोजपा (रा.) प्रत्याशी संजय पासवान मंच पर मौजूद रहेंगे।

मटिहानी में दूसरी सभा

इसके बाद मुख्यमंत्री 11:40 बजे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लुचो चौक रचियाही में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में जदयू प्रत्याशी राजकुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार, तेघड़ा से भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार और साहेबपुर कमाल से लोजपा (रा.) प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक शामिल होंगे।

तैयारियां पूरी

कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हेलीपैड, मंच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर इसे अंतिम रूप दिया गया है।

Gulzar Ahmad