बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान समेत सात खिलाड़ियों ने IPL-2027 मिनी ऑक्शन के लिए पंजीकरण कराया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वे IPL इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की घटनाओं के बीच मुस्तफिजुर के IPL में खेलने को लेकर विरोध शुरू हो गया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था। विवाद तब और बढ़ गया जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में आयोजित होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया था।
अन्य बांग्लादेशी खिलाड़ियों का पंजीकरण और बोर्ड का बयान
शहरयार नफीस ने बताया कि मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। नफीस ने कहा कि यह मिनी ऑक्शन की सामान्य प्रक्रिया है। BCCI ने सभी क्रिकेट बोर्ड से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं जो नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं।
इस बीच जनवरी 2027 में भारत के बांग्लादेश दौरे की उम्मीद जताई जा रही है।
Pushpendra Chaubey